आज हिंदी दिवस है। कभी सोचा है, भारत जैसे 125 करोड़ की आबादी वाले देश में उसे अपनी भाषा का दिवस मनाने की आवश्यकता क्यों पड़ी। आज हम उस दौर में हैं जहाँ हिंदी की अनगिनत पत्रिकाएं हैं, कई हिंदी न्यूज़ चैनल हैं और तो और फेसबुक है।
फेसबुक ने हिंदी लिखने -पढ़ने वालों को खूब मौका दिया है। न केवल हिंदी भाषा का विस्तार हो रहा फेसबुक के माध्यम से बल्कि देवनागरी लिपि को भी एक मंच मिला है। देवनागरी लिखने-पढ़ने में सरल तो है ही ,फेसबुक की इन्टरनेट की दुनिया में आँखों के लिए सहज ग्राह्य भी है।
बुधवार, 14 सितंबर 2016
14 सितम्बर
बुधवार, 2 सितंबर 2015
सूरज हर क्षण
तय करता है
अपना बढ़ना और घटना
साथ ही
तय करता है ..
असंख्य लोगों की जीवनचर्या न जाने कितने इतिहास और भूगोल धरती का एक चक्र
दो क्षितिज
जीवन की तमाम सम्भावनाएँ
रक्त में ऊर्जा प्रवाह
पृथ्वी के दो धुरों पर रहते
लोगों का जीवन बोध
लोगों का जीवन बोध
और चाँद का अस्तित्व ..
सूरज अपने उगने और डूबने के बीच
बना देता है एक सेतु
जिससे गुजर जाती हैं जिंदगियाँ ..अपने-अपने रास्ते।
सूरज अपने उगने और डूबने के बीच
बना देता है एक सेतु
जिससे गुजर जाती हैं जिंदगियाँ ..अपने-अपने रास्ते।
ब्रांडेड रे बैन का चश्मा पहनकर
कवि ...
सुन्दर, सुकूनदेह पहाड़ी पर
फोटो खिंचाता है..
फेसबुक पर अपना डेस्टिनेशन दर्शाता है ..
फैब इंडिया के लकदक कुर्ते में
हाशिये पर खड़े लोगों पर
कविता सुनाता है
और
अपनी लम्बी कार में बैठ
पांच सितारा होटल लौट जाता है .
कवि है ..
अपना कविता धर्म निभाता है
शातिर शब्दों का जाल फैलाता है
विचारधारा को जूते की नोंक से रगड़ता है
और आगे बढ़ जाता है ..
कवि ...
सुन्दर, सुकूनदेह पहाड़ी पर
फोटो खिंचाता है..
फेसबुक पर अपना डेस्टिनेशन दर्शाता है ..
फैब इंडिया के लकदक कुर्ते में
हाशिये पर खड़े लोगों पर
कविता सुनाता है
और
अपनी लम्बी कार में बैठ
पांच सितारा होटल लौट जाता है .
कवि है ..
अपना कविता धर्म निभाता है
शातिर शब्दों का जाल फैलाता है
विचारधारा को जूते की नोंक से रगड़ता है
और आगे बढ़ जाता है ..
मंगलवार, 1 जुलाई 2014
1931 से 2012 भारतीय सिनेमा ने
एक लम्बा सफ़र तय किया है। ब्लैक एण्ड व्हाइट फिल्मों से लेकर रंगीन फिल्मों
तक हर दशक में सिनेमा में परिवर्तन और विकास देखा जा सकता है। राजकपूर के
आकर्षण , देवानन्द के बहुआयामी अभिनय ,दिलीप कुमार की गंभीरता ,गुरुदत्त
की बेहतरीन अदाकारी ,अमिताभ बच्चन का एंग्री यंगमैन अंदाज़ और सत्तर के दशक
के सुपर स्टार राजेश खन्ना के उत्कृष्ट अभिनय ने श्वेत-श्याम पर्दे से
रंगीन पर्दे तक भारतीय सिनेमा को अपनी-अपनी तरह से परिभाषित किया .
सौ वर्षों के गौरवशाली इतिहास में हिंदी
सिनेमा विभिन्न चरणों से होकर गुजरा। मूक फिल्म से सचल फिल्मों तक का सफर
अपने आप में महत्वपूर्ण तथा युग परिवर्तन की तरह था। दादा साहब फाल्के ,
बाबू राव पेंटर , जमशेद जी , अर्देशिर ईरानी आदि निर्देशकों ने फिल्म जगत
को ऊंचाईयां दीं। भारतीय सिनेमा की शुरुआत धुंडिराज गोविन्द फाल्के से
हुई थी। जिन्होंने भारतीय सिनेमा की नींव रखी। 'राजा हरिश्चंद्र' उनकी
बनाई पहली भारतीय फिल्म थी। इस फिल्म ने अरबों रुपये के भारतीय फिल्म
उद्योग को खड़ा करने का स्वप्न दिखाया। साहित्य और फिल्मों का ताना -बाना कई स्तरों पर अलग है। राही मासूम रज़ा का मानना अलग है। वे साहित्य और सिनेमा के भेद को स्वीकार नहीं करते .वे लिखते हैं -'' सिनेमा साहित्य की एक विधा है। इस समय विचार का विषय यह है कि सिनेमा की पहुँच छपे हुए शब्द से अधिक है। उसके लिए हमारे बुद्धिजीवी कितना ही नाक-भौंह चढ़ायें ,साहित्य और समाजशास्त्र जैसे विभाग फिल्म जैसी ताकतवर साहित्यिक विधा की अनदेखी नहीं कर सकते। सिनेमा की शिक्षा और समझ के लिए सिनेमा को साहित्य स्वीकार कर उसे साहित्य के पाठ्यक्रम में शामिल करना आवश्यक है। ''3
लेकिन इसके उलट सत्यजित रे का 'शतरंज के खिलाड़ी ' को लेकर अलग नजरिया है। सत्यजित रे bls vius fy, pqukSrh ekurs gq, dgrs gSa&^^e/; mUuhloha lnh esa ?kfVr bl leL;k ls fHkM+uk vkSj dnkfpr lelkef;d n`f"V ls ns[kuk vkSj lelkef;d igyw ls ij[kuk cM+k fnypLi gSA iqLrd ls mrkjdj egt mls lsY;qykbV ij jp nsuk Hkj ugha gSA og esjs ml O;fDrRo ls Nudj gqbZ iqujZpuk gS] tks e/; chloha lnh dk O;fDrRo gSA''5
साहित्यिक कृतियों की उपस्थिति सिनेमा में भले
ही कम रही हो ,फिर भी इनपर बनी फ़िल्में सिनेमा के इतिहास में जरूर दर्ज़
हुई हैं। किसी सफल साहित्यिक कृति पर आवश्यक नहीं की सफल फिल्म बने। ओम
थानवी लिखते हैं -
'' प्रेमचंद की कृतियों पर बनी फिल्मों के दौर में ही अमृतलाल नागर, भगवतीचरण वर्मा, सुदर्शन, सेठ गोविंददास, होमवती देवी, चंद्रधर शर्मा गुलेरी और आचार्य चतुरसेन की रचनाओं पर भी फिल्में बनीं। वर्मा के उपन्यास चित्रलेखा पर दो-दो बार। आम तौर वे सब साधारण फिल्में थीं। ''6
'' प्रेमचंद की कृतियों पर बनी फिल्मों के दौर में ही अमृतलाल नागर, भगवतीचरण वर्मा, सुदर्शन, सेठ गोविंददास, होमवती देवी, चंद्रधर शर्मा गुलेरी और आचार्य चतुरसेन की रचनाओं पर भी फिल्में बनीं। वर्मा के उपन्यास चित्रलेखा पर दो-दो बार। आम तौर वे सब साधारण फिल्में थीं। ''6
साहित्य
पर आधारित फिल्मों को लेकर यह प्रश्न बराबर उठता रहा है कि फिल्म में
कृति के साथ न्याय नहीं हुआ। प्रकाश झा कहते हैं - "ये अलग-अलग लोगों की
सोच और सृजनशीलता पर
निर्भर करता है कि वो चाहे इतिहास हो या साहित्य, विषय से कितनी सिनेमाई
आज़ादी ले सकता है."7 (bbc hindi )
ओम थानवी भी इसी ओर इशारा करते है -'' एक फिल्मकार किसी कहानी, उपन्यास या नाटक पर हमेशा इसलिए फिल्म नहीं बनाता कि उसे फिल्म की पटकथा के लिए बना-बनाया कथा-सूत्र चाहिए। इसके लिए उसे बेहतर लोकप्रिय चीजें -- गुलशन नंदा से लेकर चेतन भगत तक ढेर उदाहरण मिल जाएंगे -- मिल सकती हैं। साहित्यिक कृति को चुनने में ही गंभीर सृजन के प्रति उसका सम्मान जाहिर हो जाता है; अगर लेखक का भी भरोसा उसमें हो तो अपनी कृति उसे फिल्मकार के विवेक पर छोड़ देनी चाहिए। वह परदे पर संवर भी सकती है, बिगड़ भी सकती है।
हम इस बात का खयाल रखें कि किसी साहित्यिक कृति पर फिल्म उसके पाठकों का विस्तार करने के लिए नहीं बनाई जाती। न इसलिए कि जिन तक लेखनी न पहुंच सके, चाक्षुष रूप में फिल्म पहुंच जाए।''8
ओम थानवी भी इसी ओर इशारा करते है -'' एक फिल्मकार किसी कहानी, उपन्यास या नाटक पर हमेशा इसलिए फिल्म नहीं बनाता कि उसे फिल्म की पटकथा के लिए बना-बनाया कथा-सूत्र चाहिए। इसके लिए उसे बेहतर लोकप्रिय चीजें -- गुलशन नंदा से लेकर चेतन भगत तक ढेर उदाहरण मिल जाएंगे -- मिल सकती हैं। साहित्यिक कृति को चुनने में ही गंभीर सृजन के प्रति उसका सम्मान जाहिर हो जाता है; अगर लेखक का भी भरोसा उसमें हो तो अपनी कृति उसे फिल्मकार के विवेक पर छोड़ देनी चाहिए। वह परदे पर संवर भी सकती है, बिगड़ भी सकती है।
हम इस बात का खयाल रखें कि किसी साहित्यिक कृति पर फिल्म उसके पाठकों का विस्तार करने के लिए नहीं बनाई जाती। न इसलिए कि जिन तक लेखनी न पहुंच सके, चाक्षुष रूप में फिल्म पहुंच जाए।''8
हिंदी की कुछ महत्वपूर्ण कृतियों को लेकर फिल्में बनी हैं -
शिवमूर्ति
की तिरिया चरित्तर नामक कहानी पर डायरेक्टर बासु चटर्जी ने फिल्म बनाई।
गंभीर तथा प्रभावी किरदारों (ओमपुरी ,राजेश्वरी ,नसीरुद्दीन शाह ) बावजूद
भी कहानी के साथ पूर्ण न्याय नहीं हुआ। स्त्री शोषण पर केंद्रित कहानी
फिल्म से ज्यादा प्रभावी है।
प्रेमचंद के उपन्यास गोदान पर आधारित फिल्म भी कोई खास प्रभाव दर्शकों पर न
छोड़ सकी। राजेंद्र यादव के उपन्यास सारा आकाश पर बनी फिल्म ने कथानक को
वास्तविकता के साथ प्रस्तुत किया। यह कला फिल्म की श्रेणी में आती है .
कमलेश्वर के उपन्यास एक सड़क सत्तावन गलियाँ पर प्रेम कपूर ने बदनाम बस्ती
नामक फिल्म बनाई।
उपन्यास तथा कहानियों को लेकर और भी फ़िल्में बनी -रजनीगंधा-मन्नू भंडारी -यही सच है ,आँधी -कमलेश्वर -काली आँधी ,चरणदास चोर: विजयदान देथ. ब्लैक
फ्राइडे-एस हुसैन जैदी -ब्लैक फ्राइडे द ट्रू स्टोरी ऑफ़ बॉम्बे ब्लास्ट्स
जैसी अंग्रेजी नोवेल्स पर आधारित फिल्में भी आयी। इधर चेतन भगत के
उपन्यासों को भी हिंदी सिनेमा में पर्याप्त जगह मिली है।
बीसवीं शताब्दी में भारतमें तेजी से बदलाव हुए । लगातार भारतीय समाज खुद को नए सांचे में ढालता गया। ऐसे में सिनेमा का बदलना लाजमी था , जो हुआ भी। हां यह सच है कि बदलाव में सिनेमा गांव, समाज से कटकर कुछ ज्यादा ही व्यावसायिक हो गया . व्यावसायिक फिल्मों प्रचलन बढ़ने के कारण धीरे-धीरे फिल्मों की सोद्देश्यता सीमित होती गयी। अर्थपूर्ण फिल्मों की जगह व्यावसायिक फिल्मों ने ले ली। सीमित साधन और कम तामझाम का प्रयोग करने वाली अर्थपूर्ण फ़िल्में 'कला फ़िल्में' मानी जाने लगीं थीं। तेजी से बदलते समय ने ऐसी फिल्मों को किनारे लगा दिया। आज के भाग-दौड़ के समय में हॉलीवुड की तर्ज़ पर टेक (tech) प्रेमी फिल्मों को लेकर प्रयोग हुए। हालांकि भारत जैसे विविधता से भरे देश में अब भी भावना प्रधान फ़िल्में ही सफल हो रही हैं। रा-वन , कृष3 , धूम 3 जैसी फिल्मों ने हॉलीवुड की प्रतिकृति (replica) बनने की कोशिश की। इन फिल्मों में अत्याधुनिक उपकरणों के प्रयोग तथा उत्कृष्ट प्रस्तुति ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है। लेकिन तकनीकी प्रभाव के कारण फिल्मों में वह संवेदनशीलता नहीं रही ,जो पारिवारिक या सामाजिक फिल्मों में देखने को मिलती है।
आजादी के बाद भारत को साम्प्रदायिकता विरासत में
मिली। सिनेमा ने ने साम्प्रदायिकता का जबर्दस्त विरोध किया।वी शांताराम की
फिल्म पडोसी में हिन्दू-मुस्लिम एकता का संदेश दिया गया, जो वक्त की जरूरत थी।बाम्बे’, ‘मिस्टर एण्ड मिस्टर अय्यर’ जैसी फिल्में बेहतरीन उदाहरण हैं.
नब्बे के दशक में
आये उदारीकरण ने सिनेमा को भी प्रभावित किया। बाज़ारवाद ,साम्प्रदायिकता
,आतंकवाद आदि पर केन्द्रित फिल्में बनीं। इस दशक में परिवार ,परंपरा
,संस्कृति केंद्रित फ़िल्में बनीं। ये फ़िल्में न केवल भारतीयता से जुडी थीं
बल्कि विदेशों में रह रहे भारतीयों को अपनी माटी की सुगंध बराबर पहुँचा रही
थीं। बॉलीवुड ने प्रवेश द्वार से होते हुए वैश्विक जगत में उपस्थिति दर्ज़
करायी।
फिल्म जगत अपने ग्लैमर तथा व्यावसायिक विस्तारीकरण के कारण हमेशा से प्रभावी रहा है। भारतीय सिनेमा में राजनीति ,दैनिक संदर्भ ,पर्यटन , विषयगत नवीनता ,नायक को आइकन के रूप में प्रस्तुत करने का क्रम लगातार जारी है। विक्की डोनर के निर्माता सुजित सरकार कहते हैं 'indian cinema welcoming real and new role-casts for its stereotyped characters.'
अनुराग कश्यप भारतीय सिनेमा के भविष्य को लेकर बहुत आशान्वित हैं. अनुराग कहते हैं, “सिनेमा का भविष्य अच्छा ही नज़र आ रहा है. पूरे भारत भर में अब जिस तरह की फिल्में बनने लगी हैं वो बहुत प्रगतिशील हैं चाहे वो मराठी, तमिल या तेलगु फिल्में हों. अब तक हम बंधे हुए थे लेकिन अब हम लोग और हमारा सिनेमा खुल रहा है, आज़ाद हो रहा है. आगे जो भी होगा अच्छा ही होगा.” bbc(hindi)
1-संजीव श्रीवास्तव -हिंदी सिनेमा का इतिहास -पृ. 3 -4
2-आदित्य विक्रम सिंह -हिंदी कहानियों का सिनेमाई रूपांतरण (शोध)-पृ. 131
3-प्रह्लाद अग्रवाल -हिंदी सिनेमा बीसवीं से इक्कीसवीं सदी तक -पृ.368
4-ज्वरीमल्ल पारख -लोकप्रिय सिनेमा और सामाजिक यथार्थ -पृ. 210
5-हरीश कुमार -सिनेमा और साहित्य -पृ.122
6-ओम थानवी -जनसत्ता
गुरुवार, 3 अप्रैल 2014
आधा गाँव - विभाजन की त्रासदी
आधा गाँव 1947 के काल परिप्रेक्ष्य में लिखा गया है।
स्वाभाविक है कि उस कालखण्ड की सामाजिक ,राजनैतिक चेतना उभरकर इस उपन्यास
में आयी है। शिया मुसलमानों पर केंद्रित उपन्यास स्वाधीनता आंदोलन तथा देश
विभाजन का ऐतिहासिक साक्ष्य है। मूलतः यह एक आंचलिक उपन्यास है। जो उत्तर
प्रदेश के गंगोली गाँव (जिला -गाजीपुर ) के भौगोलिक सीमा के इर्द गिर्द
बुना गया है। 1947 में देश विभाजन की भयावहता से गुजर रहा था। आधा गाँव
ऐतिहासिक दस्तावेज़ है तत्कालीन राजनीतिक यथार्थ की अभिव्यक्ति हुई है।
यह उपन्यास अपने समय ,समाज तथा इतिहास की प्रक्रिया से गुजरता है। आधा गाँव
राही मासूम रज़ा की रचनात्मक उपलब्धि है। गंगौली उनकी सांसों में जज़्ब है।
जैसे इस उपन्यास के माध्यम से गंगौली को वे दुबारा जी लेना चाहते हैं। वे
कहते चलते हैं कि तलाश में निकले हैं और उनका गंगौली ठहरना पर लिखे
जाने वाले उपन्यास की भूमिका मात्र है। '' यह उपन्यास वास्तव में मेरा एक
सफ़र है। मैं गाज़ीपुर की तलाश में निकला हूँ ,लेकिन पहले मैं अपनी गंगौली
में ठहरूंगा। अगर गंगौली की हक़ीक़त पकड़ में आ गयी तो मैं गाज़ीपुर का 'एपिक'
लिखने का साहस करूँगा। यह उपन्यास वास्तव में उस एपिक की भूमिका है। '' 1
उपन्यास की शुरुआत में 'ऊंघता शहर ' में लेखक का गंगौली के प्रति बेहद आत्मीय सम्बोधन है। लेखक ने पाठक को एक नज़र दी है कि उसे एक गुज़रते वक़्त की उपस्थिति के तौर पर लिया जाये। '' यह कहानी न धार्मिक है न राजनीतिक क्योंकि समय न धार्मिक होता है न राजनीतिक ..और यह कहानी है समय ही की यह गंगौली से गुज़रने वाले समय की कहानी है। '' 2 गंगौली में बिखरी अलग-अलग कथाओं को उन्होंने एक जगह एकत्र कर उसे आधा गाँव के रूप में प्रस्तुत किया है। 1966 में आया यह उपन्यास मुस्लिम जीवन की त्रासदी पर आधारित है। भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के बाद मुसलमान भारत को अपना माने या पकिस्तान के हो जाएँ इस दुविधा में आधा गाँव के लोग जूझते रहे। यथार्थ पृष्ठभूमि और वास्तविक घटनाओं में रचे-बसे परत्र हर तरह से इस उपन्यास को मज़बूती प्रदान करते हैं। गंगौली गाँव में बसे काल्पनिक पात्र उस गाँव के वातावरण में घुले-मिले हैं। आधा गाँव में आंचलिकता परोक्ष रूप से आयी है। भौगोलिकता के लिहाज़ से इसे आंचलिक उपन्यास की श्रेणी में ही रखा जाता है पर विभाजन के समय मुसलमानों की सब जगह यही स्थिति थी चाहे गंगौली का हो या लखनऊ का।
'' कहीं इस्लामू है कि हुक़ूमत बन जैयहे !ऐ भाई, बाप-दादा
की कबुुर हियाँ है, चौक इमामबाड़ा हियाँ है ,खेत -बाड़ी हियाँ है। हम कोनो
बुरबक हैं कि तोरे पकिस्तान ज़िंदाबाद में फंस जायँ ! ''उपन्यास की शुरुआत में 'ऊंघता शहर ' में लेखक का गंगौली के प्रति बेहद आत्मीय सम्बोधन है। लेखक ने पाठक को एक नज़र दी है कि उसे एक गुज़रते वक़्त की उपस्थिति के तौर पर लिया जाये। '' यह कहानी न धार्मिक है न राजनीतिक क्योंकि समय न धार्मिक होता है न राजनीतिक ..और यह कहानी है समय ही की यह गंगौली से गुज़रने वाले समय की कहानी है। '' 2 गंगौली में बिखरी अलग-अलग कथाओं को उन्होंने एक जगह एकत्र कर उसे आधा गाँव के रूप में प्रस्तुत किया है। 1966 में आया यह उपन्यास मुस्लिम जीवन की त्रासदी पर आधारित है। भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के बाद मुसलमान भारत को अपना माने या पकिस्तान के हो जाएँ इस दुविधा में आधा गाँव के लोग जूझते रहे। यथार्थ पृष्ठभूमि और वास्तविक घटनाओं में रचे-बसे परत्र हर तरह से इस उपन्यास को मज़बूती प्रदान करते हैं। गंगौली गाँव में बसे काल्पनिक पात्र उस गाँव के वातावरण में घुले-मिले हैं। आधा गाँव में आंचलिकता परोक्ष रूप से आयी है। भौगोलिकता के लिहाज़ से इसे आंचलिक उपन्यास की श्रेणी में ही रखा जाता है पर विभाजन के समय मुसलमानों की सब जगह यही स्थिति थी चाहे गंगौली का हो या लखनऊ का।
आधा गाँव में दो-तीन बातें मुख्य रूप से आयी
हैं। भारत विभाजन ,मुस्लिम समाज तथा विभाजन के समय का अंतर्द्वंद। यह
उपन्यास उस मनः स्थिति से गुजरने की व्यथा के रूप में वर्णित है जो उस समय
मुसलमानों के मन में उपजी थी। गंगौली में बढ़ रहे विभाजन को लेकर लेखक
चिंतित है। गाँव में शिया -सुन्नी -हिंदुओं की संख्या बढ़ रही है ,गंगौली
वालों की संख्या कम होती जा रही है। लेखक अपने गाँव के बिखरते ताने-बाने
से चिंतित है। इस उपन्यास में लेखक ने परंपरा हुए बीच में भूमिका लिखी
है। यह महज़ भूमिका नहीं है ,लेखक कि अपने ज़मीं के प्रति गहरी संवेदना भी
है. यह पूरी भूमिका इस उपन्यास की आत्मा है। '' गंगौली से मेरा सम्बन्ध
अटूट है। वह एक गाँव ही नहीं है,वह मेरा घर भी है। घर! यह शब्द दुनिया की
हर बोली और भाषा में है और हर बोली और भाषा में यह उसका सबसे खूबसूरत शब्द
है। इसलिए मैं उस बात को फिर दुहराता हूँ। क्योंकि वह केवल एक गाँव ही
नहीं है। क्योंकि वह मेरा घर भी है। ''4 . यही बात वे अपने पात्रों से भी
कहलवाते हैं. तन्नू नामक पात्र कहता है -'' गंगौली मेरा गाँव है। मक्का
मेरा शहर नहीं है। यह मेरा घर है और काबा अल्लाह मियां का। खुदा को अगर
अपने घर से प्यार है तो क्या वह मज़ल्ला यह नहीं समझ सकता कि हमें अपने घर
से उतना ही प्यार हो सकता है। '' 5 यह लेखक के भीतर का दर्द था जो रह-रह
के इस उपन्यास के पात्रों के माध्यम से व्यक्त हो रहा था।
इस उपन्यास में जहाँ जहाँ बंटवारे की बात आयी है ,पात्रों का
अंतर्द्वंद भी स्पष्ट हुआ है। मुसलमानों के अलग मुल्क की बात आती है तो
अपनी ज़मीन का मोह जाग उठता है। बार बार सवाल उठता है कि अलग राष्ट्र बनने
की स्थिति में भारत में रह रहे मुसलमानों का क्या होगा। राही मासूम रज़ा
ने 1947 में वापस जाकर इन चीजों को समझने का प्रयास किया है। इस पूरी
वैचारिक प्रक्रिया को उस समय में वापस जाकर ही समझा जा सकता था। अलग
मुस्लिम राष्ट्र की मांग के बावजूद गंगौली की समरसता का चित्र वे कुछ इस
प्रकार खींचते हैं -'' रजिये का जनाज़ा निकला तो ताबूत फुन्नन मियां,ठाकुर
पृथ्वीपाल सिंह ,झींगुरिया और अनवारुल हसन के कन्धों पर था और ठाकुर
कुंवरपाल सिंह का सारा परिवार ज़नाजे के साथ। '' 6 दो राष्ट्रों के बीच
गंगौली के निवासी पिस रहे हैं। समझ नही आ रहा गाँव वालों के कि पाकिस्तान
बना तो गंगौली किस तरफ रहेगा। फुन्नन मियां सिर्फ़ इस्लामी राष्ट्र के नाम
पर पाकिस्तान ज़िंदाबाद नहीं कहना चाहते क्योंकि उनकी जड़ें गंगौली के ज़मीन
में धंसी हैं। फुन्नन मियां का चरित्र ऐसे ही स्थानों पर उभर कर आया है।
हम्माद और पृथ्वीपाल सिंह के विवाद में वे पृथ्वीपाल सिंह के साथ खड़े होते
हैं और कहते हैं ''पट्टीदारी का मतलब एहे है का कि हम्माद जुअन आफत चाहे
जोत लें और सब उन्हई का साथ दें! ई हम से ना होई .''6 पृथ्वीपाल सिंह
का साथ देने पर उन्हें पट्टीवालों ने टाट बाहर कर दिया था। ये वही फुन्नन
मियां हैं जिनका बेटा भारत छोडो आंदोलन में गोली का शिकार हुआ था। वे
पाकिस्तान के हिमायती नही बल्कि वे 'पाकिस्तान-आकिस्तान पेट भरन का खेल है '
कहकर अपना पक्ष साफ रखते हैं।
आधा गाँव में लेखक ने दर्शाया है कि गाँव के मुसलमान और हिन्दू में खास फर्क न था। वे एक-दूसरे के समारोहों और सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल हुआ करते थे। आज़ादी की लड़ाई में भी दोनों ने बराबर भागीदारी की थी। कुछ धार्मिक नेताओं और राजनीतिज्ञों ने धर्म के आधार पर दोनों में विभेद पैदा किया तथा स्वार्थ सिद्धि में लगे रहे। आज़ादी के बाद भारत में रह रहे मुसलमानों के साथ अस्तित्व का संकट पैदा होने लगा। जमींदारी प्रथा ख़त्म होने से एक तरफ आर्थिक संकट उत्पन्न हुआ तो वहीँ दूसरी तरफ पाकिस्तान बनने के बाद वे भारत में अपनों के बीच पराये हो गये।
राही मासूम रज़ा इस उपन्यास के जरिये अपने समय
और समाज की जीवंत तस्वीर प्रस्तुत करते हैं। इतिहास में अपनी भागीदारी
तलाशता ये उपन्यास हिंदी साहित्य की बड़ी उपलब्धि है। आधा गाँव में वस्तुगत
चिंतायें बेहद संजीदगी के साथ व्यक्त की गयी हैं। राही मासूम रज़ा हिंदी
के ऐसे उपन्यासकार जिन्होंने साहित्य के माध्यम से सांप्रदायिक सदभाव को
बल दिया। उन्होंने कुल आठ उपन्यास लिखे और सभी में गंगा-जमुना तहज़ीब के
प्रतीक को पुष्ट किया। प्रभाकर माचवे ने लिखा है कि यदि समस्त भारतीय
भाषाओँ के साहित्य में से केवल दस उपन्यास जाएँ तो हिंदी का प्रतिनिधित्व
केवल 'आधा गाँव ' ही कर सकता है। आधा गाँव प्रेमचंद से एक कदम आगे की चीज़
है। राही मासूम रज़ा ने देश विभाजन का दर्द झेल था। उन्हें सदैव इस बात का
एहसास था कि हिन्दू -मुस्लमान के सौहार्द के बिना देश का समुचित विकास
सम्भव नहीं है। आधा गाँव में लेखक ने दर्शाया है कि गाँव के मुसलमान और हिन्दू में खास फर्क न था। वे एक-दूसरे के समारोहों और सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल हुआ करते थे। आज़ादी की लड़ाई में भी दोनों ने बराबर भागीदारी की थी। कुछ धार्मिक नेताओं और राजनीतिज्ञों ने धर्म के आधार पर दोनों में विभेद पैदा किया तथा स्वार्थ सिद्धि में लगे रहे। आज़ादी के बाद भारत में रह रहे मुसलमानों के साथ अस्तित्व का संकट पैदा होने लगा। जमींदारी प्रथा ख़त्म होने से एक तरफ आर्थिक संकट उत्पन्न हुआ तो वहीँ दूसरी तरफ पाकिस्तान बनने के बाद वे भारत में अपनों के बीच पराये हो गये।
1-- पेज -11 आधा गाँव
2-- पेज -11 आधा गाँव
3-- पेज - 155 आधा गाँव2-- पेज -11 आधा गाँव
शुक्रवार, 31 जनवरी 2014
ओम प्रकाश वाल्मीकि :सलाम से आगे
ओम
प्रकाश वाल्मीकि का संग्रह 'सलाम' दलित जीवन का आईना है .इस कहानी
संग्रह में कुल चौदह कहानियाँ हैं। सलाम,बिरम की बहू ,पच्चीस चौका डेढ़ सौ
इस संग्रह की चर्चित कहानियाँ हैं। सभी कहानियों में उपेक्षित और वंचित
दलित जीवन के विविध पक्षों को प्रस्तुत किया गया है।उन्होंने दलित जीवन के
पीड़ा ,संत्रास और छटपटाहट ,जीवन की विवशता को रचनात्मक रूप प्रदान किया।
उन्होंने शोषित जन समूह के अस्मिता को उभारा और समाज की विसंगतियों पर
प्रहार किया। ओम प्रकाश वाल्मीकि ने अपनी रचनाओं के माध्यम से सामाजिक
आंदोलनों को साहित्यिक अभिव्यक्ति देने का महत्वपूर्ण काम किया। सभी
कहानियाँ सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक सन्दर्भों के बीच रची
गयी हैं। एक बड़े वर्ग का असंवेदनशील चेहरा इन कहानियों में उभर कर सामने
आता है। बरसों की उपेक्षा से उपजी व्यथा को वाल्मीकि जी ने स्वर दिया है। दलित
साहित्य उस सामन्तवादी व्यवस्था के खिलाफ़ उठ खड़ा हुआ , जो पीढ़ियों से एक
वर्ग के लोगों को अछूत समझता रहा। दलित साहित्य उन दमित लोगों की अस्मिता
की पहचान है। दलित जीवन संघर्ष से उपजी मुक्ति की चेतना ने नयी रचनाधर्मिता
को अभिव्यक्ति दी। मानव विरोधी वर्ण व्यवस्था के परिणामस्वरूप साहित्य में
नये नायकों का जन्म हुआ।
इस कहानी संग्रह की पहली ही कहानी 'सलाम' उस सामंती सोच और व्यवस्था के
ख़िलाफ़ है जो बरसों बरस से चली रही है. वाल्मीकि जी का मानना था कि एक दलित
ही दलित की पीड़ा को समझ सकता है। कुछ हद तक यह सच भी है क्योंकि समाज के
तिरस्कार से उपजी पीड़ा की अनुभूति शायद ही सवर्ण व्यवस्था का अंग बनकर
किया जा सके। सलाम कहानी का पात्र हरीश जो पढ़ा लिखा युवक है तथा शहर से
गाँव ब्याह के लिए आया है। वह गांव में घूम-घूम कर बड़े लोगों के दरवाजे
जाकर सलाम करने के खिलाफ है। वह थोड़े से कपड़े ,बर्तन और नेग के लिए अपने
स्वाभिमान को गिरवी नहीं रखना चाहता। उसे याद है कि जब भी उसने पहले किसी
दूल्हे या दुल्हन को दरवाजे-दरवाजे घूमते देखा है तो उसके स्वयं के
स्वाभिमान को ठेस पहुँची है। वाल्मीकि जी ने शहर और गाँव का फर्क भी दिखाया
है। शहर के लोग शिक्षित होने के कारण अपने अधिकारों के प्रति सचेत हैं।
शहर से हरीश का दोस्त कमल भी साथ आया है। गाँव आकर वह महसूस करता है कि
अख़बारों में छपी दलित शोषण की जिन घटनाओं पर उसे कभी विश्वास नहीं हुआ ,
वे सच में घटित होती हैं। दलित युवक को पीट -पीट कर मार डाला गया या ऐसी
ही अनेक घटनाएं अक्सर उसकी निगाहों से गुजरी हैं। ऐसी ही एक घटना से वह
खुद रुबरु हुआ ,जब एक सुबह वह चाय की दुकान पर अपमानित किया गया। जाति
विशेष के सम्बोधन से उसे गालियाँ दीं गयीं। इस पूरी घटना को वाल्मीकि जी
इस तरह लिखते हैं -'' कमल को लगा जैसे अपमान का घना बियाबान जंगल उग आया
है। उसका रोम-रोम काँपने लगा। उसने आस-पास खड़े लोगों पर निगाह डाली। हिंसक
शिकारी तेज़ नाखूनों से उसपर हमला करने की तैयारी कर रहे थे। '' कमल की
गलती महज इतनी थी कि वो हरीश का दोस्त था. ब्राह्मण होने के वाबजूद वह कैसे
एक दलित के घर रुक सकता है। अतः किसी ने उसकी बात का यकीन नहीं किया कि वह
ब्राह्मण है। ओम प्रकाश वाल्मीकि ' युग चेतना ' नामक अपनी कविता में अपनी
पीड़ा कुछ इस तरह व्यक्त करते हैं--
इतिहास यहाँ नकली है सोने की नग जड़ी अंगूठियाँ
हरीश के भीतर आक्रोश है। वह कहता है - '' आप चाहे जो समझें
.... मैं इस रिवाज को आत्मविश्वास तोड़ने की साजिश मानता हूँ। यह ' सलाम '
की रस्म बंद होनी चाहिए। '' समाज के कुछ बाहुबलि लोगों द्वारा किया जाने
वाला शोषण अब दलित वर्ग और नहीं सहेगा। शक्ति प्रदर्शन की यहाँ परंपरा
ख़त्म होनी चाहिए। हरीश का सलाम से इंकार पूरे समाज को चुनौती है।
प्रतिरोध के लिए साहस की आवश्यकता होती है। यह साहस शिक्षा से आया है।
वाल्मीकि जी ने यहाँ दिखाने की कोशिश की है कि शिक्षा एक ऐसा औज़ार है
जिसके द्वारा जाति व्यवस्था की बेड़ियों को काटा जा सकता है। दलित समाज
अपने अधिकारों के प्रति तभी सचेत होगा जब वो शिक्षित हो। सलाम कहानी में
वे जातिगत संस्कारों को तोड़ने की बात करते हैं ,उसी के अंत में हिन्दू -
मुसलमान के छुआछूत भेद को दिखाते हैं। सलाम करने न जाकर जिस हरीश को
स्वाभिमान और आत्मविश्वास से भरा दिखाते हैं वही एक छोटे लड़के के ये बोल
सुनकर ' मैं मुसलमान के हाथ की बनी रोटी नहीं खाऊंगा ' हताश हो जाता है।
सम्भवतः लेखक ने इस कहानी के माध्यम से जाति के साथ-साथ धार्मिक भेदभाव की
समाज में गहरी पैठ की ओर ईशारा किया है।
ओम प्रकाश
वाल्मीकि का लेखन सामाजिक भेदभाव ,उत्पीड़न और आर्थिक विषमताओं के खिलाफ था।
इस कहानी संग्रह की सभी कहानियाँ वंचित वर्ग के शोषण की गाथा है।
जातिवाद के दोहरे मानदंडों पर भी सवाल उठाया है वाल्मीकि जी ने।'सपना'
कहानी में मंदिर ,मस्जिद गुरुद्वारा के निर्माण की योजना बनती है। बौद्धों
की संख्या अधिक होने के कारण बौद्ध विहार के लिए भी जगह आरक्षित कर दिया
गया। सभी के निर्माण का काम शुरू हो गया सिवाय मंदिर के। क्योंकि मंदिर
में किस ईश्वर की स्थापना की जाय यही विवाद का विषय था। कोई शिव मंदिर तो
कोई राम,कृष्ण या बजरंगबली का मंदिर बनवाना चाहता था। अंत में बाला जी का
मंदिर बनना तय हुआ। वाल्मीकि जी यहाँ दिखाते हैं कि भारत में विविधता
इंसानों में ही नहीं ,ईश्वर भी सबके अलग-अलग हैं। मंदिर निर्माण के हर काम
में अनिल कुमार गौतम ऋषिराज का साथ दे रहा था। लेकिन प्राण-प्रतिष्ठा के
समय उसे पीछे बैठने को कहा जाता है. नटराजन गौतम को कहता है -'' वहाँ गेट
के पास चले जाओ। जो भी भीतर आये उनसे जूते उतारने के लिए कहो। जूते पहनकर
कोई पंडाल में न आये और जूतों पर नज़र रखना ,ऐसे में जूता चुराने वाले
मँडराते रहते हैं। '' गौतम जो मंदिर निर्माण के कामों में ऋषि के बराबर साथ
रहा ,अचानक उसे उसकी जाति के आधार पर अलग कर दिया जाता है। ऋषि को ये बात
अच्छी नहीं लगती। वो इस बात का विरोध करता है -'' जब वह दिन-रात अपना खून
पसीना बहा रहा था ,इस मंदिर को खड़ा करने में , तब आप नहीं जानते थे कि वह
एस सी है। तब आपने क्यों नहीं कहा कि जो एस सी है वो मंदिर के काम में हाथ न
बंटाये। इसके चूने -गारे में अपने जिस्म का पसीना न मिलाये ,क्यों नहीं
आपने ऐलान किया कि जो ईंट किसी एस सी ने बनाई या पकाई है ,ट्रक में चढ़ाई या
उतारी है ,वे ईंटें इस मंदिर में नहीं लगेंगी। '' मंदिर के भीतर इस तरह का
भेदभाव पर बनाने के समय कोई छुआछूत नहीं। ऊँच नीच के ये विचार तथाकथित
उच्च जातियों ने अपनी सुविधानुसार सृजित किये हैं।
इस कहानी संग्रह में कई ऐसे भी पात्र हैं जो
वंचित होने के कारण वे समाज के घृणा और तिरस्कार के पात्र बने। जिन पर
बिना गलती किये भी सज़ा थोप दी गयी। कहाँ जाये सतीश कहानी में सतीश की गलती
महज़ इतनी है कि वो दलित जाति का है। जब तक मिसेज़ पंत को ये पता नहीं था ,
उनकी बेटी सोनू ने सतीश को राखी बांधी थी। पर अब वो एक पल भी सतीश को
बरदाश्त नहीं कर पा रही थी--'' हाँ … अब यही तो बचा है ,बाप-दादों की
परंपरा ख़त्म कर दी। एक डोम को घर में रख लिया। सोनू तो उसका जूठा तक खा गई …
मेरी तो समझ नहीं आ रहा कि प्रायश्चित कैसे होगा ....अगर मुझे पता होता तो
घर में घुसने भी न देती उसे। जैसे वह वापस आएगा उसका सामान उठाकर बाहर
फेंको। मुझे तो उसके कपड़ों से भी बदबू आने लगी है। '' यह घृणा बेमतलब थी।
यह अधिकतर समाज की जड़ मानसिकता रही है जो इस कहानी के माध्यम से व्यक्त
हुई है। गोहत्या कहानी का पात्र सुक्का में विरोध का साहस न था। उसे सिर्फ
शक के आधार पर पंचायत ने सजा सुना दी। वह कसम खाकर कहता रह गया कि उसने गौ
हत्या नहीं की। जिसने कभी सूअर न मारा हो वह गौहत्या कैसे कर सकता है। सब
इस सच से वाकिफ़ थे। पर पंचायत की विरोध का साहस किसी में न था। निर्दयता
की हद ये कि हल में काम आने वाली लोहे की फाल को आग में तपाकर उसके हाथ
में थमा दिया गया। सुक्का की सजा से पूरा गांव जैसे गोहत्या के पाप से
मुक्त हो गया हो।
इसलिए वे उस प्रताडना के शिकार हुए। ओम प्रकाश वाल्मीकि ने साहित्य में एक अपरिचित समाज का पक्ष रखा. इनकी आत्मकथा जूठन साहित्य में एक विस्फोट की तरह आयी। इस रोंगटे खड़े कर देने वाली आत्मकथा ने साहित्य जगत का ध्यान अपनी ओर खींचा। इनकी कहानियों में भी अनुभव की प्रमाणिकता तो है ही ,साहित्य में जिन मानवीय मूल्यों के स्थापना की बात कही गयी है , उनकी स्थापना पर भी बल दिया गया है।
इसलिए वे उस प्रताडना के शिकार हुए। ओम प्रकाश वाल्मीकि ने साहित्य में एक अपरिचित समाज का पक्ष रखा. इनकी आत्मकथा जूठन साहित्य में एक विस्फोट की तरह आयी। इस रोंगटे खड़े कर देने वाली आत्मकथा ने साहित्य जगत का ध्यान अपनी ओर खींचा। इनकी कहानियों में भी अनुभव की प्रमाणिकता तो है ही ,साहित्य में जिन मानवीय मूल्यों के स्थापना की बात कही गयी है , उनकी स्थापना पर भी बल दिया गया है।
वाल्मीकि जी ने दलितों को लेकर
भी प्रश्न उठाये हैं। अंधड़ कहानी के मिस्टर लाल अपने अतीत को भूल कर आगे बढ़
गये और उनकी परछाईयों से भी बचने की कोशिश करते रहे।दीपचंद की मृत्यु ने
मिस्टर लाल को भावुक कर दिया था। दीपचंद की वजह से ही वे पढाई कर सके थे।
उनके सहयोग की वजह से आज वे पूना के एक सरकारी संस्थान में वैज्ञानिक
जैसे प्रतिष्ठित पद पर नियुक्त थे। लेकिन वो जीवन की सच्चाईयों से पलायन
करते रहे थे. पत्नी सविता को याद हो आया था कि कैसे वे पूर्व में दीपचंद
के घर जाने की बात पर बिफर पड़े थे -'' मैं जिस गंदगी से तुम्हे बाहर
निकालना चाहता हूँ …तुम लौट लौटकर उसी में जाना चाहती हो। तुम वहाँ जाओगी
,तो वे भी यहाँ आयेंगे। मैं नहीं चाहता यहाँ लोगों को पता चले कि हम
'शेड्यूल्ड कास्ट' हैं। जिस दिन लोग ये जान जायेंगे ,यह मान-सम्मान सब
घृणा-द्वेष में बदल जायेगा। '' मिस्टर लाल की आज की भावुकता देखकर सविता
पति के दोहरेपन पर विस्मित थी। यह कथन आईना है दलित समाज का ,जिसके लिए
आगे बढ़ जाने पर उसका अपना ही समाज घृणित हो जाता है। जो अपनी वास्तविकताओं
और यथार्थ को छोड़कर छद्म जिंदगी जीने लग जाता है। बेटी पिंकी के
सवालों का कोई जवाब नहीं मिस्टर लाल के पास --'' आपने इनके लिए क्या किया
?आई थिंक
यू हैव इग्नोर्ड देम.... आपको ऐसा नहीं करना चाहिए था डैड। '' यह कटाक्ष
है . मिस्टर लाल अपने साथ अगर अपने समाज के कुछ और लोगों को लेकर आगे बढ़ते
तो कुछ स्थिति सुधरती।
दलित लेखन और उनके साहित्यिक उभार
ने परिवर्तनकामी समाज में एक तरह का अपराधबोध भी जागृत किया है। सामान्य
वर्ग के वे लोग जो इस शोषणकारी व्यवस्था को बदलना चाहते हैं ,समाज के उस
तबके के स्वर के साथ स्वर मिला रहे हैं। जैसा की वाल्मीकि जी ने भी अपनी
कई कहानियों में दिखाया है। कमल और ऋषि ऐसे ही बदलाव के पक्षधर हैं।
भूमण्डलीकरण के युग में परम्परा के अमानवीय पहलुओं को नकार कर ही इस जाति
व्यवस्था में स्थानांतरण किया जा सकता है। शहरीकरण , राजनीतिक ,आर्थिक
बदलावों के परिणामस्वरूप व्यक्ति चेतना का उदय हुआ है। पूर्व में हाशिये पर
रहा समाज अब मुख्य धारा में शामिल हो रहा है।
कवि ,कथाकार ,विचारक के तौर पर वाल्मीकि
जी ने पीड़ित समुदाय की विसंगतियों पर भी मुखरता से लिखा। ताकि समाज में
सामंजस्यपूर्ण और गुणात्मक परिवर्तन किया जा सके। उन्होंने साहित्य का नया
सौंदर्यशास्त्र गढ़ा। दलित जीवन की ये कहानियाँ हमारे समाज की तस्वीर
हैं ,जिसे हम अनदेखा करते आये हैं। यह साहित्य में किसी विमर्श का विषय
नहीं ,समाज में मानव मूल्यों की स्थापना का विषय है। ओम प्रकाश वाल्मीकि
के साहित्य में प्रश्नवाचकता है। जो साहित्य और समाज दोनों के लिए आवश्यक
है . इसलिए इन कथाओं को थमकर ठहर कर पढ़ना होगा ताकि वे मात्र साहित्यिक
निधि न रहें बल्कि समाज के भीतर परिवर्तन लाने वाली तथा समतामूलक
-न्यायसंगत व्यवस्था स्थापित करने में मददगार हो सकें। उन्होंने समाज और
साहित्य के वर्चस्व को चुनौती देने का काम किया। उनका
ऊर्जात्मक साहित्य आगे की पीढ़ियों के लिए मशाल का काम करेगा और नयी चेतना
का वाहक बनेगा।
बुधवार, 20 नवंबर 2013
ताने बाने पर कसी ज़िन्दगी
आंचलिक उपन्यास अर्द्धशती को पूरा कर चुका है। पिछले
दो दशकों में कई उपन्यासों ने हिंदी साहित्य में अपनी महत्वपूर्ण और सशक्त
उपस्थिति दर्ज़ कराई है। इन उपन्यासों ने हिंदी भाषा और साहित्य को नये आयाम
दिए हैं। जीवन के अनेक अनछुए पहलुओं को इन उपन्यासों ने उदघाटित किया है।
आंचलिक उपन्यासों ने सामाजिक जीवन के उन पक्षों को उजागर किया है जिन पर
अमूमन ध्यान नहीं जाता। अब्दुल बिस्मिल्लाह का उपन्यास ' झीनी-झीनी बीनी
चदरिया ' बुनकर जीवन के ऐसे ही कुछ अनछुए पहलुओं को समाज के सामने रखता
है। अपनी तमाम त्रासदियों के साथ बुनकर कैसे अपने संघर्षपूर्ण जीवन को
सहेजने की कोशिश करता रहता है फिर भी अंत तक उन समस्याओं से निजात नहीं पा
पाता। समाज के हाशिये पर खड़ा बुनकर अपने ही लोगों के बीच छला जाता है। इस
शोषणगाथा में उसके सहयोग को कोई सामने नहीं आता। अपनी परिस्थितियों से लड़ता
जूझता वह जीवन की सीढियाँ चढ़ता जाता है।
इस समाज का एक दूसरा पक्ष भी है जो स्त्री पत्रों के माध्यम से अभिव्यक्त हुआ है। अलीमुन ,नजबुनिया ,कमरून ,रेहाना आदि स्त्री पात्र परम्परागत मुस्लिम समाज के आईने की तरह हैं। इनका शोषण हर स्तर पर है। अधिकार कोई नहीं। स्त्रियों की स्थिति निरीह है। वे कतान फेरें ,हांडी -चूल्ही करें ,साथ में सोयें ,बच्चे जनें और पांव दबायें। अगर इस काम में किसी तरह की हीला हवाली करें तो इस्लाम का पालन करते हुए इन्हें तलाक़ दे दो। हर तरह से उनका उपयोग करो। जहाँ कहीं वे कम साबित हों वहीँ उनसे मुक्ति पा लो।
यह उपन्यास जिंदगी के झंझावातों से भरा पड़ा
है। बुनकरों के मेहनत और उनकी कंगाली की गाथा है झीनी-झीनी बीनी चदरिया
में। यह लेखक की उपलब्धि है कि उसने इतना मौलिक विषय चुना और बुनकर जीवन
को इतनी संजीदगी से उभारा। महत्वपूर्ण उपन्यास बनारस के बुनकरों को लेकर
लिखा गया है। बुनकरों को केंद्र में रख कर शायद ही कोई उपन्यास लिखा गया
हो। यह उपन्यास न केवल उनके धार्मिक-सांस्कृतिक परिवेश बल्कि उनकी
आर्थिक-सामाजिक विसंगतियों को भी विस्तृत फलक पर उभारता है।
यह उपन्यास सदी व्यवसाय से जुड़े लोगों कि
विसंगतियों तथा तमाम सच्चाइयों को उजागर करता है -'' एक समाज दुनिया का
है। एक समाज भारत का है। एक समाज हिन्दुओं का है। एक समाज मुसलमानों का है।
और एक समाज बनारस के जुलाहों का है। यह समाज कई अर्थों में दुनिया के हर
समाज से अलग है। इस समाज के कई खण्ड हैं। '' 1 इस खंड-खंड में बंटे समाज के
अलग-अलग महतो हैं। यहाँ कुछ लोग बनारसी हैं तो कुछ मऊनाथ भंजन से यहाँ
आकर बसे हैं। दोनों पक्षों के लोग बी ग्रुप और एम ग्रुप में बंटे हैं। आपस
में इनमे नोक-झोंक चलती रहती है। इन सबकी बोली-भाषा और रीति -रिवाज़ में
फ़र्क है पर मूलतः ज़िन्दगी सबकी एक ही है - मर्दों के पाँव करघे में और
स्त्रियों के हाथ चरखे में। झीनी-झीनी बीनी चदरिया के माध्यम से बिस्मिल्लाह जी ने बुनकरों के जीवन और उनके इर्द गिर्द बुने गए शोषण चक्र को उजागर किया है। उन पर किये जेन वाले शोषण अलग-अलग तरह के हैं। '' हाज़ी साड़ी में कोई न कोई ऐब जरुर दिखाई पड़ जाता है . कभी कहेंगे
ढाटी कड़ी लगी है तो कभी कहेंगे ढक लगी है। हज़ार तरह के ऐब।
छीर है,ओखा बिनान है ,खेवा कड़ा लगा है ,तार का जोड़ है ,नाका पड़ा है ,हुनर
कटा-कटा पड़ा है ,तिरी पड़ी है, छापा पड़ा है,रंग ठिकहा है ,गण्डा पड़ा है,बाढ़
ख़राब है,कतान महीन है … '' 5 बुनकर बढ़िया साड़ी बनाकर ले जाते हैं पर बड़े
व्यापारियों द्वारा उसका उचित मूल्य उन्हें नहीं दिया जाता। गरीब बुनकर
अपनी बनायीं साड़ी के हज़ार ऐब गिना दिये जाने के बाद कुछ कहने लायक नही
बचता। एक तो साड़ी के पैसे कम मिलते हैं उस पर से चेक मिला तो वह भी महीने
भर बाद ही भुनता है। साड़ी व्यवसाय से जुडी राजनीति के कारण बुनकरों का जीवन
अभावग्रस्त तथा पिछड़ा है। ऋणग्रस्तता और आर्थिक बदहाली के कारण उन्हें
जीवन की मूलभूत सुविधाओं के लिए भी तरसना पड़ता है.
अब्दुल बिस्मिल्लाह ने बुनकरों के परंपरागत शोषण की ओर समाज का ध्यान
सफलतापूर्वक खिंचा है। स्थानीय भाषा के प्रयोग के कारण इस उपन्यास में
जीवंतता बनी हुई है। भाषा की सजीवता और शिल्प के वैशिष्ट्य के कारण यह
उपन्यास रचनात्मक रूप से उत्कृष्ट बन पड़ा है। लेखक स्वयं बनारस से जुड़े
हुए हैं और यहाँ की भाषा से बखूबी परिचित हैं। जिसका स्पष्ट प्रभाव इस
उपन्यास में दिखता है। यह लेखक का सर्जनात्मक व्यक्तित्व ही है कि जिसने
समाज के हाशिये पर खड़े लोगों को अपनी रचना के केंद्र में जगह दी तथा उसे
इतना प्रभावशाली बना दिया कि झीनी-झीनी बीनी चदरिया को साहित्य में
प्रमुखता मिली। ताना-बाना खण्डों के माध्यम से इस व्यवसाय के प्रतीकात्मकता
का भी निर्वाह हुआ है।
1- पेज -10- झीनी-झीनी बीनी चदरिया -अब्दुल बिस्मिल्लाह
2- पेज - 9 - झीनी-झीनी बीनी चदरिया -अब्दुल बिस्मिल्लाह
3- पेज- 162 - झीनी-झीनी बीनी चदरिया -अब्दुल बिस्मिल्लाह
4- पेज - 190 - झीनी-झीनी बीनी चदरिया -अब्दुल बिस्मिल्लाह
5- पेज - 17 - झीनी-झीनी बीनी चदरिया -अब्दुल बिस्मिल्लाह
सोमवार, 28 अक्टूबर 2013
samiksha
'जब उठ जाता हूँ सतह से' में कई मनोभाव की कवितायेँ है.. महानगरीय
जीवन की विवशता है 'जहाँ भीड़ का अकेलापन और एकांत में शोर ' है . 'जहाँ जिस
कमरे में खिड़की है' कविता में ज़िन्दगी का कोलाहल है. आज की भाग दौड़ की
ज़िन्दगी में संभव नहीं मन के भीतर झांक पाना एक अँधेरी दौड़ है जिस तरफ सब
भागे जा रहे हैं। विचारों का खोखलापन है जिससे चेतना घुट रही है।
अधिकांश कवितायेँ स्त्री केन्द्रित हैं।स्त्री-पुरुष के माध्यम से उनके अंतर्संबंधों को व्याख्यायित करती कवितायेँ हैं। इन कविताओं में पुरुष कहीं देह पर हावी है कहीं मन पर --
खुबसूरत औरत का मूल्य होता है
खुबसूरत औरतें नहीं शरीर होता है...
इस मूल्य का निर्धारण पुरुष ही करता है। कहीं प्रेमी होकर तो कहीं पति होकर। 'हक़ था तुम्हारा ' ऐसी ही कविता है जहाँ परिवार के स्वरुप को बचाए रखना उसका कर्त्तव्य है। उसे सतत प्रयासरत रहना पड़ता है इस दिशा मे.
'स्त्री की वास्तविक स्थिति का मंथन' में स्त्री-विमर्श पर व्यंग्य है ,जहाँ मुक्ति का नाम देकर छलावा किया जा रहा है। स्त्री विमर्श का झंडा उठाये लोग ही सर्वाधिक शोषण करते मिल जायेंगे। स्वरूप भर बदला है , साध्य और साधन वही हैं। इसी तरह 'स्त्री सन्तति' कविता में स्त्री रूप में बसे उस शोषण तंत्र की चर्चा है जो पीढ़ियों से हस्तांतरित होती आयी है। कविताओं का अर्थ खोलने के लिए उन्हें बार-बार पढने की जरुरत होती है ,पर कवि ने बहुत सी कवितायेँ 'कहन शैली' में कह दिया है। जो भाव जैसा आया उसे वैसा ही व्यक्त कर दिया गया है,जान बूझ कर शब्द तलाशे नहीं गये।
'बहुत तेज़ हो रही थी बारिश' कविता में समाज में बढ़ रही संवेदनशीलता के कारणों को तलाशने की कोशिश है। कुछ ख़राब लोगों की वजह से एक-दूसरे की मदद करने की संभावना ख़त्म होती जा रही है। कई बार मदद करने वाले की नियत पर ही प्रश्न चिन्ह लगा दिया जाता है।
कवि के पास एक आईना है जिसमे वह
बार-बार शक्ल देखता है 'जितनी बार देखता हूँ शीशे में अपनी शक्ल सुन्दर
लगता है--लेकिन अपर्याप्त ' .कभी वह दूसरों के आईना न देखने को उनकी
निर्लज्जता से जोड़ते नज़र आते हैं. यानि समाज में संकोच कम हुआ है गलत कामों
के प्रति। आईना मुहावरे की तरह प्रयुक्त हुआ है।
'दुःख दूर न हुए ' कविता में स्कूली लड़के से लेकर नौकरी पाए युवा के मनोभावों को व्यक्त किया गया है। किस तरह उम्र के हर पड़ाव पर जिंदगी की जद्दोजहद चलती रहती है। समय बदलने के साथ समस्याओं का स्वरूप भर बदलता है। चिर स्थायी हैं समस्याएँ। शहरी जीवन के फ्रेम में सेट होना बेबसी है। किस्तों में जाती तनख्वाह और गाँव में बाट जोहती सपनीली आँखों के बीच तारतम्य बिठाना मुश्किल है।
साहित्य का सीधा सरोकार अनुभव से है। अनुभव का यह सिरा भीतर से बाहर तक है। कवि का अपना अनुभव है जो यथार्थ से जुड़ता है। आस-पास के रिश्ते इस यथार्थ का हिस्सा हैं। रिश्तों की अहमियत उनके पास रहने पर नहीं होती। पिता अनायास ही शक्तिमान हो उठता है स्मृतियों में. मासूम सपनों के बोझ से दबा पिता ...
जीते जी पिता को
नहीं समझ पाया जो
आज तर्पण करते हुए कर रहा हूँ महसूस
कितना बेबस है पिता होना।
' माँ को कभी सीरियसली लिया ही नहीं ' कविता में हालाँकि सीरियसली शब्द खटकता है। . लेकिन अंग्रेजी के शब्द इतने घुल-मिल गये हैं हिंदी से कि उन्हें अलग कर चला नहीं जा सकता। शब्द से इतर यह कविता आम संवेदना युक्त है. माँ सहजता से उपलब्ध होती है। उसका स्पर्श जीवन के कठिनतम क्षणों में राहत देता है।
'पाठक दंपत्ति बाज़ार में ' शीर्षक कविता महानगरीय जीवन की सच्चाई है। EMI के इस दौर में पत्नी को आकर्षित करता बाज़ार है तो पति का उन इच्छाओं से पलायन है। यह पलायन मज़बूरी भी है.
निष्कर्षतः इस कविता संग्रह में पिता की बेबसी है तो बेटे की महानगरीय चिंता है। प्रेम, देह ,स्त्री ,जीवन-मूल्य और उन सबके बीच से गुजरती कविता है। इस संग्रह में नदी, कितना बेबस होना है पिता होना,पाठक दंपत्ति बाज़ार में , खुबसूरत औरत का शरीर खुबसूरत होता है आदि विशेष उल्लेखनीय कविताएँ हैं.
( जैसा मैंने महसूस किया …अपनी समझ के अनुसार अधिकांश कवितायेँ स्त्री केन्द्रित हैं।स्त्री-पुरुष के माध्यम से उनके अंतर्संबंधों को व्याख्यायित करती कवितायेँ हैं। इन कविताओं में पुरुष कहीं देह पर हावी है कहीं मन पर --
खुबसूरत औरत का मूल्य होता है
खुबसूरत औरतें नहीं शरीर होता है...
इस मूल्य का निर्धारण पुरुष ही करता है। कहीं प्रेमी होकर तो कहीं पति होकर। 'हक़ था तुम्हारा ' ऐसी ही कविता है जहाँ परिवार के स्वरुप को बचाए रखना उसका कर्त्तव्य है। उसे सतत प्रयासरत रहना पड़ता है इस दिशा मे.
'स्त्री की वास्तविक स्थिति का मंथन' में स्त्री-विमर्श पर व्यंग्य है ,जहाँ मुक्ति का नाम देकर छलावा किया जा रहा है। स्त्री विमर्श का झंडा उठाये लोग ही सर्वाधिक शोषण करते मिल जायेंगे। स्वरूप भर बदला है , साध्य और साधन वही हैं। इसी तरह 'स्त्री सन्तति' कविता में स्त्री रूप में बसे उस शोषण तंत्र की चर्चा है जो पीढ़ियों से हस्तांतरित होती आयी है। कविताओं का अर्थ खोलने के लिए उन्हें बार-बार पढने की जरुरत होती है ,पर कवि ने बहुत सी कवितायेँ 'कहन शैली' में कह दिया है। जो भाव जैसा आया उसे वैसा ही व्यक्त कर दिया गया है,जान बूझ कर शब्द तलाशे नहीं गये।
'बहुत तेज़ हो रही थी बारिश' कविता में समाज में बढ़ रही संवेदनशीलता के कारणों को तलाशने की कोशिश है। कुछ ख़राब लोगों की वजह से एक-दूसरे की मदद करने की संभावना ख़त्म होती जा रही है। कई बार मदद करने वाले की नियत पर ही प्रश्न चिन्ह लगा दिया जाता है।
'दुःख दूर न हुए ' कविता में स्कूली लड़के से लेकर नौकरी पाए युवा के मनोभावों को व्यक्त किया गया है। किस तरह उम्र के हर पड़ाव पर जिंदगी की जद्दोजहद चलती रहती है। समय बदलने के साथ समस्याओं का स्वरूप भर बदलता है। चिर स्थायी हैं समस्याएँ। शहरी जीवन के फ्रेम में सेट होना बेबसी है। किस्तों में जाती तनख्वाह और गाँव में बाट जोहती सपनीली आँखों के बीच तारतम्य बिठाना मुश्किल है।
साहित्य का सीधा सरोकार अनुभव से है। अनुभव का यह सिरा भीतर से बाहर तक है। कवि का अपना अनुभव है जो यथार्थ से जुड़ता है। आस-पास के रिश्ते इस यथार्थ का हिस्सा हैं। रिश्तों की अहमियत उनके पास रहने पर नहीं होती। पिता अनायास ही शक्तिमान हो उठता है स्मृतियों में. मासूम सपनों के बोझ से दबा पिता ...
जीते जी पिता को
नहीं समझ पाया जो
आज तर्पण करते हुए कर रहा हूँ महसूस
कितना बेबस है पिता होना।
' माँ को कभी सीरियसली लिया ही नहीं ' कविता में हालाँकि सीरियसली शब्द खटकता है। . लेकिन अंग्रेजी के शब्द इतने घुल-मिल गये हैं हिंदी से कि उन्हें अलग कर चला नहीं जा सकता। शब्द से इतर यह कविता आम संवेदना युक्त है. माँ सहजता से उपलब्ध होती है। उसका स्पर्श जीवन के कठिनतम क्षणों में राहत देता है।
'पाठक दंपत्ति बाज़ार में ' शीर्षक कविता महानगरीय जीवन की सच्चाई है। EMI के इस दौर में पत्नी को आकर्षित करता बाज़ार है तो पति का उन इच्छाओं से पलायन है। यह पलायन मज़बूरी भी है.
निष्कर्षतः इस कविता संग्रह में पिता की बेबसी है तो बेटे की महानगरीय चिंता है। प्रेम, देह ,स्त्री ,जीवन-मूल्य और उन सबके बीच से गुजरती कविता है। इस संग्रह में नदी, कितना बेबस होना है पिता होना,पाठक दंपत्ति बाज़ार में , खुबसूरत औरत का शरीर खुबसूरत होता है आदि विशेष उल्लेखनीय कविताएँ हैं.
रविवार, 29 सितंबर 2013
एक दो तीन चार करके
वे सत्ता की सीढियाँ
चमकाने में ..
चढ़ा दिए गए सूली पर
और जो बाकी बचे हैं
वे जूते चमकाने में लगे हैं .
कुर्सियाँ फिर उठ खड़ी होंगी
किसान ,जवान और जनता की शान में
चुनाव तक सट्टा बाज़ार जगमगाएगा
लोग फिर हरहरायेंगे गेहूं की बाली की तरह
फसल कटने तक उत्सव चलता रहेगा
लोकतंत्र के प्रहरी अपने महलों को लौट जायेंगे
देखते-देखते लोकतंत्र शब्दों तक सिमट जायेगा .
जो हो रहा था ,वही आगे भी दोहराया जायेगा
वे सत्ता की सीढियाँ
चमकाने में ..
चढ़ा दिए गए सूली पर
और जो बाकी बचे हैं
वे जूते चमकाने में लगे हैं .
कुर्सियाँ फिर उठ खड़ी होंगी
किसान ,जवान और जनता की शान में
चुनाव तक सट्टा बाज़ार जगमगाएगा
लोग फिर हरहरायेंगे गेहूं की बाली की तरह
फसल कटने तक उत्सव चलता रहेगा
लोकतंत्र के प्रहरी अपने महलों को लौट जायेंगे
देखते-देखते लोकतंत्र शब्दों तक सिमट जायेगा .
जो हो रहा था ,वही आगे भी दोहराया जायेगा
शुक्रवार, 6 सितंबर 2013
लुत्फ़ है लफ़्जये कहानी में
बहती गंगा एक क्लासिक कृति है। इतिहास के आईने से काशी
दर्शन या काशी के आईने से इतिहास वर्णन। दोनों में सफल है यह कृति। बहती
गंगा (1952) हिंदी उपन्यास के क्षेत्र में अपने शिल्प को लेकर ख़ासी चर्चित
रही है। इसमें काशी के इतिहास को अलग - अलग कहानियों के माध्यम से व्यक्त
किया गया है। सभी कहानियाँ अपने स्वरुप में तो अलग है किंतु इतिहास तथा
अनुश्रुतियों के मिश्रण पर आधारित ये सभी एक साथ जुडी हुई भी प्रतीत होती
हैं। बहती गंगा को लेकर यह प्रश्न उठता रहा है कि इसे कहानी संग्रह माना
जाये या उपन्यास। हालांकि लेखक ने स्वयं इसका निर्णय आलोचकों पर छोड़ दिया
है। शिवप्रसाद मिश्र 'रूद्र' इसे किसी विधा में फिट करने के बजाय इसका
स्वतंत्र मूल्यांकन कराना ज्यादा महत्वपूर्ण मानते हैं। वे कहते भी हैं
-''विधाएँ साहित्य की जननी नहीं हैं,साहित्य ही विधाओं का जनक है। अधिकांश
इतिहासकारों और प्रकाशक ने इसे अत्यंत सघन भाषा,जीवंत चित्रों अनूठी शैली
के साथ आख्यान और किंवदन्तियों का अद्भुत मिश्रण वाला उपन्यास माना है।
साहित्य समाज का इतिहास होता है और जीवन का भी। मानव जाति के
उत्तरोत्तर विकास को व्यक्त करने का माध्यम है भाषा। समाज और भाषा का
विकास साथ- साथ चलता है। उपन्यास इन दोनों के विकास को व्यक्त करने का
सशक्त माध्यम है। उपन्यासकार सजगता तथा गहराई के साथ इतिहास में पैठ बनाता
है और भविष्य में दखल करता है। बहती गंगा का लेखक भी कुछ इसी तरह आगे बढ़ता
है। लेखक ने यथार्थ और कल्पना के मिश्रण से काशी के इतिहास को ही
व्याख्यायित नहीं किया बल्कि उस संवेदना को भी उकेरा है जो काशी के रग -रग
में बसी है। अलग-अलग शीर्षकों में बंटा यह उपन्यास अन्दर एक सूत्र में
पिरोया हुआ है।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)